फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली देहात की, बिल शहर की बिजली का 

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेंडू ने गुरुवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कई मांगाें को जनहित में अतिशीघ्र पूरा करने की मांग की गई। 
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता और महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि कस्बा मेंडू में विद्युत उपभोक्ताआें से शहरी क्षेत्र के हिसाब से बिल वसूल किया जा रहा है, जबकि विद्युत सप्लाई देहाती शेड्यूल के अनुसार की जा रही है। विद्युत बिल में अपनाई जा रही इस दोहरी नीति को बंद किया जाए। विद्युत उपभोक्ताओं को भेजे गए अनुचित नोटिस को निरस्त किया जाए। कस्बा मेंडू की विद्युत सप्लाई ताज ट्रिपेजियम क्षेत्र के अनुसार ही की जाए। बिजली चोरी के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण नहीं किया जाए और विद्युत बिल में की जा रही धांधलेबाजी को बंद किया जाए। इस मौके पर बृजकिशोर वर्मा, सोनू, महेशचंद्र, दिनेशचंद्र, राजीव गुप्ता, अशोक कुमार आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें