फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते होंगे घरेलू बिजली कनेक्शन

Mon, 28 Mar 2016 12:00 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में पांच किलोवाट से कम के घरेलू बिजली कनेक्शन अब पहले से सस्ते मिलेंगे। एकमुश्त पैसा नहीं होने पर नए कनेक्शन किस्तों में मिलने की सुविधा भी शुरू की गई है। यह सुविधा केवल दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को मिलेगी। झुग्गी झोंपड़ी और फुटपाथ पर धंधा करने वालों को किस्तों पर प्रीपेड मीटर लगवाने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने इस नई व्यवस्था को लागू कर दिया है। हालांकि अभी जिले के अधिकारी इस नई व्यवस्था के संबंध में शासनादेश आने का इंतजार कर रहे हैं।  इस नई व्यवस्था से छोटे बिजली उपभोक्ताओें को काफी राहत मिलेगी। इससे लोगों को नया कनेक्शन लेने में आसानी होगी। बिजली की चोरी तो रूकेगी ही, साथ में पावर कॉरपोरेशन के कनेक्शनों में भी इजाफा होगा। 

इस तरह मिलेगी किस्तों पर सुविधा-
ग्रामीण इलाकों में एक किलोवाट पर 130 नकद व 100 रुपये की 12 किस्त देनी होंगी। दो किलोवाट के कनेक्शन पर 250 नकद व 100 रुपये की 13 किस्तें देनी होंगी। शहरी क्षेत्रों में एक किलोवाट पर 205 नकद व 100 रुपये की 16 किस्तें और दो किलोवाट पर 625 नकद व 100 रुपये की 16 किस्तें देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें