फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से ध्वस्त हुआ पोल्ट्री फार्म, 400 मुर्गियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

तेज आंधी और बारिश से बुधवार की शाम को ग्रामीण अंचल में काफी नुकसान हुआ है। गांव श्यामपुर-मानिकपुर में आंधी से पेड़ धराशाई हुए तो गांव कुठीला कासिमपुर में पूरा पॉल्ट्री फार्म ध्वस्त हो गया, जिससे 400 मुर्गियां मर गईं। हालांकि किसी के घायल हाने की सूचना नहीं है।
गांव श्यामपुर-मानिकपुर में आई तेज आंधी से आम के बाग में काफी नुकसान हुआ है। आंधी से बड़ी संख्या में कच्चे आम भी झड़ गए। व्यापारी प्रवेश कुमार ने बताया कि आम की फसल को आंधी से लाखों का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई बड़े पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कासिमपुर कुठीला में प्रतिभा पॉल्ट्री फार्म का भवन भी धराशाई हो गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। फार्म के स्वामी बनवारीलाल ने बताया कि हाल में ही में वह 400 मुर्गी व चूजे खरीदकर लाए थे, लेकिन दीवार ध्वस्त होने से पूरा पॉल्ट्री फार्म ही ध्वस्त हो गया है। इसके अलावा गांव कपसिया में भी कई दीवारें गिरने की सूचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें