फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के आंसू निकाल सकता है आलू

Tue, 21 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
खेत में आलू की छंटाई करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आलू की फसल इस बार किसान के लिए घाटे का सौदा बन सकती है। किसान को भी इस फसल से बड़ा घाटा होता नजर आ रहा है। एक तरफ तो आलू का रेट पिछले साल के मुकाबले बेहद कम है। रेट इतना कम है कि लागत निकालने के भी किसान को लाले पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ जिले में आलू की औसत पैदावार पिछले साल के मुकाबले काफी कम होने का अनुमान है, जिससे किसानों को दोनों तरह से बड़ा घाटा होता दिख रहा है। जानकारों की मानें तो इस बार आलू की खुदाई शुरू होते ही मंडी में आलू के रेट की शुरुआत पिछले वर्ष के मुकाबले 200 रुपये बोरा कम यानी 400 रुपये क्विंटल कम हुई है। पिछले सीजन में जिस आलू के भाव  350 रुपये बोरा थे। 

उस बोरे की कीमत इस समय 150 रुपये हो गई हैं। दूसरी तरफ जहां आलू की औसत पैदावार पिछले सीजन में 45 से 50 बोरा प्रति बोरा हुई थी, वहीं इस सीजन में यह 30 से 35 बोरा प्रति बीघा ही रह गई है, जिससे किसानों को दोहरा नुकसान उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हालात यह हैं कि आलू की इस मंदी के कारण शीतगृह स्वामी भी किसानों को बारदाने और खुदाई का पैसा देकर मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहे है। शीतगृह स्वामियों को भय है कि  किसानों कोआलू का अच्छा दाम नहीं मिला तो उनका यह पैसा भी डूब सकता है।
विज्ञापन


आलू के भाव मंडी में पिछले वर्ष के मुकाबले आधे भी नहीं है। मंडी में आलू बिक नहीं पा रहा है, जिससे किसान काफी कम आलू लेकर मंडी आ रहा है।
- मोहम्मद इकबाल, आढ़ती
आलू की फसल को तैयार करने में लागत तो पूरी लगी है। अब जो भी भाव हों, किसान को तो अपना आलू हर हाल में बेचना ही पडे़गा।
- राधेलाल, आलू किसान
आलू किसान रेट को लेकर पिछले वर्ष के मुकाबले काफी घाटे में है। मंडी में 125 रुपये से 150 रुपये तक के आलू बोरा के भाव हैं, जो काफी कम हैं।
- मोहनलाल, आढ़ती
आलू की लागत तो बढ़ी है, लेकिन देश भर की मंडियों में आलू के कम रेट काफी चिंताजनक है। इससे किसानों को घाटा उठाना पड़ेगा।
- राजन सिंह, आलू किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें