फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, घरेलू विवाद में दी जान

Thu, 07 Nov 2024 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मायके पक्ष का आरोप है कि प्रीति का पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था। घरेलू विवाद में प्रीति ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा मेंडू के सुभाष नगर में विवाहिता का शव 6 नवंबर को फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों का कहना है कि घरेलू विवाद में महिला ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा निवासी प्रेमचंद की बेटी प्रीति की शादी करीब पांच साल पहले कस्बा मेंडू के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी दिलीप के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि प्रीति का पति से अक्सर झगड़ा होता रहता था। घरेलू विवाद में प्रीति ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। प्रीति के भाई राजू का आरोप है कि घरेलू विवाद में बहन ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें