फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्रामीण महिलाओं को लेखा-जोखा सिखाकर आत्मनिर्भर बना रहीं पूजा

Tue, 28 Apr 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पूजां सेंगर। 
विज्ञापन
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सासनी के गांव नगला ठाकुर निवासी पूजा सेंगर सराहनीय कार्य कर रही हैं। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के रूप में वह गांव की कम पढ़ी-लिखी महिलाओं को बुक कीपिंग यानि लेखा-जोखा का प्रशिक्षण दे रही हैं, जिससे वे अपने समूह और व्यक्तिगत कार्यों का बेहतर प्रबंधन कर सकें।
विज्ञापन




पूजा महिलाओं को बैंकिंग प्रक्रिया, बीमा से जुड़े कार्यों और जरूरी दस्तावेजों के रख-रखाव की जानकारी दे रही हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं न केवल अपने स्वयं सहायता समूहों का हिसाब-किताब संभाल पा रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बन रही हैं। इस पहल का असर अब धीरे-धीरे नजर आने लगा है।


प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं अब बैंक से जुड़े कार्य खुद करने लगी हैं और छोटे स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में भी भागीदारी बढ़ा रही हैं। इससे न केवल उनकी आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। उपायुक्त स्वत: रोजगार प्रेमनाथ यादव ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूजा सेंगर जैसी महिलाएं प्रोत्साहित कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें