फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक चलेगा तालाब कब्जा मुक्त अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद तहसील क्षेत्र में शनिवार से तालाब कब्जा मुक्त अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह अभियान ेक महीने तक चलेगा। इसको लेकर एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और तहसीलदार निधि भारद्वाज ने शुक्रवार को तहसील सभागार में लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने लेखपालों को अवैध कब्जों से घिरे तालाबों के संबंध में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि सादाबाद क्षेत्र में जहां भी तालाबों पर अवैध कब्जे कर लिए गए हैं, उनको सख्ती पूर्वक हटवाया जाएगा। करीब एक माह तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की टीम भी तय की गई हैं। तालाबों को कब्जा मुक्त कराकर उनमें मनरेगा के तहत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्य में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि खेलकूद मैदानों को लेकर भी लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है, अगर इन पर भी अवैध कब्जे हैं, तो उनको भी हटवाया जाएगा। मंडी, गेहूं खरीद केंद्रों सहित कई जगहों पर नंबर सहित 200 पंफलेट चिपकवाए जाएंगे, जिससे किसान कोई भी समस्या आने पर उन्हें फोन पर अपनी समस्या से अवगत करा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए लेखपालों को निर्देशित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जहां कहीं भी राशन डीलर राशन वितरण में घटतौली करते पाया गया, तो उसका कोटा निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर आरआई डीसी पौरूष, देवीशरण शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें