फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूत करें बसपाई

विज्ञापन
बसपा की बैठक में प्रतिभाग करते कार्यकर्ता। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर क्षेत्र के गांव अमरपुर घना में ओमेंद्र सिंह एडवोकेट के आवास पर पार्टी की बैठक हुई। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल फैला हुआ है। युवा पीढ़ी बेरोजगारी से परेशान है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई से गरीब एवं मजदूर परेशान है। बुद्धिजीवि वर्ग 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश से उखाड़ने का मन बना चुका है। ऐसे में सेक्टर स्तर तक संगठन को मजबूती देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बनवारीलाल सविता ने की और संचालन केहरी सिंह माहौर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा, सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल सुशील सिद्धार्थ मौजूद थे। बैठक में बैठक में मनीष उपाध्याय, नेम सिंह नेताजी, रामबाबू मौर्य, शीलू बघेल, दलवीर सिंह गौतम, सौदान सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें