फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री पकड़ी, 25 हजार लगाया जुर्माना

विज्ञापन
एसडीएम, पुलिस और नगर पंचायत की टीम द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर पंचायत की टीम द्वारा रविवार को बिजलीघर रोड पर छापा मारकर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, ईओ लल्लनराम यादव और कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह व मुन्नालाल पहुंच गए। अधिकारियों ने विक्रेता पर जुर्माने की कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि शासन द्वारा पॉलिथिन व प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार नगर में धड़ल्ले से प्रतिबंधित पॉलिथिन और प्लास्टिक सामग्री दौना, गिलास, पत्तल आदि की बिक्री कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों पर नगर पंचायत प्रशासन की नजर लगातार बनी हुई है। रविवार को जब एक रिक्शे पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के दौना, गिलास, पत्तल लदकर जा रहे थे तो नगर पंचायत के कर्मचारियों की नजर रिक्शे पर पड़ गई, यह रिक्शा बालाजी नगर कॉलोनी में एक आवास पर जा रहा था, मौके पर छापा मारकर रिक्शे को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम, ईओ व पुलिस भी पहुंच गई। इस सामग्री को जब्त कर लिया गया। ईओ लल्लराम यादव ने बताया कि करीब 20 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथिन सामग्री पकड़ी गई है, दुकानदार अजय पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथिन या इससे बने उत्पादों की बिक्री या उपयोग कर रहे लोगों पर उनकी नजर लगातार बनी हुई है, जल्द ही फिर से कार्रवाई होगी। इस दौरान वीरेंद्र चौहान, अंकित पाराशर, दिलीप व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें