न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव रम नगला के निकट रात को एक बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुरी तरह े जख्मी हो गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
केशव देव पुत्र देवेंद्रलाल निवासी गांव विलार थाना सिकंदराराऊ हाथरस किसी काम से गए थे। देर रात को वह हाथरस से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव रम नगला के निकट केशव देव की बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और फिर घायल को वह किसी निजी अस्पताल में ले गए।