फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी ब्लॉक में मतदान आज

Tue, 08 Dec 2015 11:42 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के चौथे चरण में बुधवार को सासनी विकास खंड में मतदान होगा। जिला प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को 247 पोलिंग पार्टियां कड़ी सुरक्षा के बीच बूथों पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान में व्यवधान डालने वाले आसामाजिक तत्वों से पुलिस बल कड़ाई से निपटेगा। देर शाम जिला प्रशासन को सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की सूचना मिल गई। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा।
इस चरण में 1,49,006 मतदाता 1,350 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रधान पद के लिए 718 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने देर रात तक अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाताओं से बात करके उनकी समस्याएं जानीं। सभी पोलिंग पार्टी को एक मेडिकल किट भी मुहैया कराई गई। पोलिंग पार्टी के रवाना के बाद सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने अपराह्न में निर्धारित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान कर्मियों की उपस्थिति चेक की और इसकी सूचना संबंधित जोनल मजिस्ट्रेट को दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को बताया कि नौ  दिसंबर को मतदान के बाद समस्त पोलिंग पार्टी केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में मतदान पेटिका सहित मतदान से संबंधित समस्त अभिलेख एवं स्टेशनरी आदि जमा कराएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें