फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से परेशान बालापट्टी के लोग

Mon, 07 Dec 2015 11:19 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर के बालापट्टी इलाके में गंदगी और जलभराव की समस्या बाशिंदों के लिए नासूर बन चुकी है। कई सालों से यहां पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन

हर समय रास्तों पर गंदा पानी और कीचड़ जमा रहती है। लोगों का आवागमन भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा मुश्किल बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं को होती है। कई बार यहां के लोग अपनी समस्या के लिए आवाज उठा चुके हैं। प्रदर्शन कर चुके हैं और अधिकारियों के दर पर भी दस्तक दे चुके हैं।
बावजूद इसके किसी ने उन्हें इस नर्क से बदतर माहौल से निजात दिलाने की पहल नहीं की है। मच्छरों के हमले के कारण यहां के लोग बीमारियों की गिरफ्त में रहते हैं। जितना कमाते नहीं हैं, उससे ज्यादा इलाज पर खर्च हो जाता है। यहां जलभराव की समस्या की मुख्य जड़ जलनिकासी का इंतजाम नहीं होना है। इलाके के लोगों में पालिका प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोश है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुनवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें