फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टी

Tue, 27 Oct 2015 11:49 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पंचायत चुनाव के तहत जिले में 29 अक्तूबर को चौथे चरण में विकास खंड सासनी निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी 247 पोलिंग पार्टी बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ निर्धारित पोलिंग बूथ के लिए रवाना होंगी। चौथे चरण में मतदान के लिए दो जोनल मजिस्टे्रट सहित 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 14 अतिरिक्त सेक्टर मजिस्टे्रट और 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ब्लॉक सासनी  में मतदान 29 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को चौथे चरण के चुनाव प्रेक्षक विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण रमाशंकर ने नवागत डीएम अबरार अहमद के साथ कलेक्टे्रट पहुंचकर एनआईसी कक्ष में सासनी क्षेत्र में चौथे चरण के मतदान के लिए कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया। एडीएम डीपी सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट एमपी सिंह भी मौजूद थे। एनआईसी प्रभारी सोमेश कुमार अग्रवाल, ईडीएम मनोज उपाध्याय ने रेंडमाइजेशन की कार्यवाही को अंजाम दिया।
डीएम ने बताया कि बुधवार को सुबह सासनी स्थित केएल जैन इंटर कॉलेज पर मतदान कार्मिकों को पोलिंग बूथवार ड्यूटी सौंपी जाएंगी। प्रत्येक पोलिंग पार्टी दो मतदान पेटिका, मतदाता सूची, मतदान से संबंधित अन्य सभी आवश्यक अभिलेख एवं स्टेशनरी प्राप्त करके सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में निर्धारित वाहनों से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी। उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को मतदान संपन्न होने के पश्चात सभी मतदान अधिकारी निर्धारित स्थल पर निर्वाचन सामग्री जमा कराने के बाद पीठासीन अधिकारी से प्रमाणपत्र लेकर ही घर जाएंगे। इसी प्रकार पीठासीन अधिकारी अपने सेक्टर मजिस्टे्रट से प्रमाण पत्र लेने के बाद ही जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम डीपी सिंह ने बताया कि चौथे चरण में विकास खंड सासनी चुनाव क्षेत्र में मतदान के लिए तैनात सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बुधवार को केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी से अपनी देखरेख में पोलिंग पार्टी को सुरक्षा बलों के साथ निर्धारित पोलिंग बूथ के लिए रवाना कराएंगे। निर्धारित बूथ पर पोलिंग पार्टी के पहुंचने की सूचना समय से जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट 29 अक्तूबर को मतदान दिवस पर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर निर्धारित समय से मतदान शुरू होने की सूचना जोनल मजिस्ट्रेट को देंगे और मतदान समाप्त होने के पश्चात अपनी देखरेख में सभी पोलिंग पार्टी को चुनाव सामग्री सहित सुरक्षित ढंग से निर्धारित मतगणना स्थल तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें