सादाबाद कोतवाली पर होती शांति व्यवस्था की बैठक।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद कोतवाली परिसर में रविवार की शाम को होली, महाशिवरात्रि और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर शांति व्यवस्था की बैठक हुई। बैठक में लोगों से शांति और सद्भाव के साथ पर्वों को मनाने का आह्वान किया गया तो वहीं चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस बूथों को चिन्हित कर लिया गया है। इन बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखा जाएगा। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के दौरान अराजकता का माहौल पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। चुनाव के दौरान जो भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में गड़बड़ी करेगा, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि होली और महाशिवरात्रि के पर्व को लोग मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ पूर्व की तरह मनाते हुए मिसाल कायम करें। इस दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याओं से कोतवाल को अगवत कराया। इस मौके पर उपनिरीक्षक रामपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह के अलावा वरिष्ठजन भी मौजूद रहे।