फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पुलिस की गाड़ी ने तोड़ा बागला काॅलेज रोड रेलवे फाटक, वाहन छोड़कर भागा चालक

Sat, 10 Jan 2026 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुलिस मोबाइल वाहन टाटा सूमो ने सासनी गेट चौराहे की ओर आकर रेलवे फाटक में तेजी से टक्कर मार दी। इससे बंद फाटक टूट गया। चालक मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
बागला काॅलेज रोड पर क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे फाटक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड के हाथरस स्थित बागला कॉलेज रोड रेलवे फाटक को पुलिस के वाहन ने तोड़ दिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने वाहन को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


10 जनवरी सुबह 03:57 बजे कोतवाली हाथरस गेट के द्वितीय मोबाइल वाहन टाटा सूमो ने सासनी गेट चौराहे की ओर आकर रेलवे फाटक में तेजी से टक्कर मार दी। इससे बंद फाटक टूट गया। चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। गेट मैन ने इसकी जानकारी तत्काल आरपीएफ हाथरस सिटी को दी। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन वाहन को कब्जे में ले लिया। 

सिग्नल विभाग की ओर से काफी मशक्कत के बाद फाटक को सही कर दिया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार का रेल परिवहन प्रभावित नहीं हुआ। आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी रणजीत ने बताया कि वह फिलहाल बरेली में हैं, घटना की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें