फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़-गोला फेंक में पुलिस टीमों ने दिखाया हुनर

Wed, 08 Nov 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस लाइन हाथरस में बुधवार को 10वीं आगरा जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का धूमधाम से आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ जोन डॉ. संजीव गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से अपील की कि वह प्रतियोगिता में पूरी खेल भावना से सहभागिता करें, जिससे अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके। शाम   को प्रतियोगिताओं के विजयी खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक घुले सुशील कुमार द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से पुलिस कर्मियों को मानसिक मजबूती मिलती है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वह नौकरी के साथ अच्छे खिलाड़ी बनकर वह विभाग और प्रदेश पुलिस का नाम रोशन कर सकते हैं। उनके इन प्रयासों से उनको राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता के अवसर दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सहित सभी पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें