फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामजदों की तलाश में जुटी पुलिस, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने जताई शोक संवेदना

विज्ञापन
विज्ञापन
नामजदों की तलाश में जुटी पुलिस, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने जताई शोक संवेदना
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। इलू हत्याकांड में पुलिस अभी भी नामजदों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस चार नामजदों में से एक ही मुख्य नामजद अंकित को गिरफ्तार कर सकी है, शेष नामजदों की गिरफ्तारी न होने से इलू के परिजनों और अन्य लोगों में खासा आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को सादाबाद क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल इलू के आवास पर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पूर्व विधायक ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा। इधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि इलू के नामजद हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार लगी हुई हैं। कई जगह दबिश भी दी जा रही हैं। जल्द ही नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें