फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Recruitment Exam: आज 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सॉल्वर गिरोह पर रहेंगी खुफिया तंत्र की निगाहें

Fri, 23 Aug 2024 01:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्धों पर निगाह रखी जाप रही है। पुलिस पूर्व में रडार पर आए सॉल्वर गिरोह के सदस्यों के नजदीकियों की भी नजर रखे हुए है। एसओजी सहित दो टीमों को सर्विलांस पर रखा गया है।
विज्ञापन
परीक्षा केन्द्र पर कंट्रौल रूम चैक करते एएसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में 23 अगसत से होने वाली पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में 12 केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा होगी। दोनों पालियों में कुल 7968 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए करीब 500 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। 

इधर, एएसपी अशोक कुमार और एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बिंदुवार लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर अनुमन्य सामग्री रखने के लिए क्लॉक रूम बनाए गए हैं। महिला अभ्यर्थियों की चेकिंग के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

परीक्षा केंद्र पर तैनात समस्त कर्मियों की भी केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी ली जाएगी। डीएम ने कहा है कि परीक्षा कक्ष में किसी भी दशा में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल फोन या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा पूर्ण होने तक किसी भी दशा में किसी भी अभ्यर्थी अथवा कर्मी को केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एक नजर में 

  • परीक्षा केंद्र - 12 
  • कुल परीक्षार्थी- 39840
  • तैनात स्टाफ - 500
  • प्रत्येक दिन परीक्षा में शामिल होंगे- 7968 परीक्षार्थी
  • इन तिथियों में है परीक्षा प्रस्तावित- 23, 24 , 25 , 30 और 31 अगस्त। 

पुलिस लाइन में बनाया गया कंट्रोल

पुलिस भर्ती परीक्षा की निगरानी के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को तैनात किया गया है। यह पुलिस अधिकारी प्रत्येक कॉलेज की निगरानी करेंगे। संदिग्ध परिस्थिति होने पर परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों को सूचित करेंगे। 

परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान 
-परीक्षा कक्ष के अंदर पेन, प्रवेशपत्र व मूल पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य समस्त सामग्री ले जाना वर्जित है।
-परीक्षा केंद्रों पर पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय- पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का केलकुलेटर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, स्मार्ट वाच, ब्लू टूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट, गुटका लाना पूर्ण रूप से वर्जित है ।

सोशल मीडिया सेल को किया गया सक्रिय
 जनपद की 'सोशल मीडिया सेल' को सक्रिय किया गया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियोंं पर 24 घंटे लगातार सतर्क दृष्टि रखी जाएगी। अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी, बिहार के कई जिलों से आ रहे हैं परीक्षार्थी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रस्तावित पांचों तिथियों में नजदीकी जिले अलीगढ़, आगरा, मथुरा, सहारनपुर, कन्नौज से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे। वहीं बिहार से 900 परीक्षार्थी भी परीक्षा देने इस जिले में आएंगे। इनके सकुशल और शांतिपूर्ण आवागमन के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 

सॉल्वर गिरोह पर रहेंगी खुफिया तंत्र की निगाहें
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पूर्व में जिले से सॉल्वर गिरोह के सदस्य पकड़े गए थे। लिहाजा इस बार परीक्षा से पहले ही पुलिस-प्रशासन इस बिंदु पर भी सतर्कता बरत रहा है। खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्धों पर निगाह रखी जाप रही है। पुलिस पूर्व में रडार पर आए सॉल्वर गिरोह के सदस्यों के नजदीकियों की भी नजर रखे हुए है। एसओजी सहित दो टीमों को सर्विलांस पर रखा गया है। हाथरस में पिछली पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर सॉल्व करने की फिराक में सॉल्वर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें