पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी के निधन के बाद श्रद्धांजलि देते एसपी। संवाद
- फोटो : samvad
मेंडू रोड स्थित एसपी ऑफिस में कार्यरत पुलिस कर्मी की बीमारी से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह एसपी ऑफिस में विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात थे।
मंगलवार की रात बीमारी से उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को एसपी ऑफिस ले जाया गया। वहां पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद पुलिस के अन्य अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बाद में पार्थिव शरीर को कंधा देकर परिजनों को सौंप दिया। संवाद