जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को एमए, बीएससी, बीसीए, एलएलबी व बीएएलएलबी परीक्षा का आयोजन किया गया। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में 26 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
जिले में 20 परीक्षा केंद्रों पर आरएमपीयू की परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को पीसी बागला डिग्री कॉलेज में एमए अर्थशास्त्र की परीक्षा में 34 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा में चार परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा में 60 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 28 परीक्षार्थी शामिल हुए। एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा।
सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 16 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। भूगोल की परीक्षा में 52 परीक्षार्थी शामिल हुए। छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। समाजशास्त्र की परीक्षा में 62 परीक्षार्थी शामिल हुए। पांच परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। एलएलबी की परीक्षा में 77 परीक्षार्थी शामिल हुए। एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। बीएएलएलबी की परीक्षा में सभी 10 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बीएससी की रसायन विज्ञान की परीक्षा में 205 परीक्षार्थी शामिल हुए। एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। बीसीए की परीक्षा में चार में से चार परीक्षार्थी उपस्थित रहे।