फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची की हत्या के खुलासे में उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव जोगीपुरा (दरियापुर) में हुई सात की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस उलझी हुई है। अभी तक बच्ची की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। जबकि एएसपी के निर्देशन में गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि दरियापुर के माजरा जोगीपुरा निवासी रामकिशन उर्फ किशना पुत्र कल्यान सिंह की सात साल की बच्ची हिना 25 जुलाई की दोपहर गायब हो गई थी। रात को उसका शव बाजरा के खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा एसपी विक्रांत वीर सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल पर फारेंसिंक व डॉग स्क्वाइड की टीम भी पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं इस मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरी सिंह, बबलू, रिंकू व बॉबी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले के खुलासे के लिए एसपी ने एएसपी प्रकाश कुमार के निर्देशन में एसआईटी का गठन किया, ताकि बच्ची की हत्या का राजफाश हो सके, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी भी बच्ची की हत्या में उलझी हुई है। अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिले बच्ची के शव के मामले में काफी हद तक जांच पूरी हो चुकी है। संभवत: एक दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हमारी जो टीमें जांच में लगी थीं, वह अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में लगी हैं।
विक्रांत वीर, पुलिस अधीक्षक हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें