फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

स्थानीय आवास विकास कॉलोनी निवासी युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। रास्ते ही परिजन शव लेकर लौट आए और पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी हर्षित अग्रवाल (22) पुत्र प्रमोद अग्रवाल रविवार देर रात तालाब चौराहे से बाइक पर सवार हो अपने घर लौट रहा था। इसी बीच किशोर टॉकीज बांसमंडी के निकट उसकी बाइक को रौंदते हुए एक अज्ञात वाहन चला गया। जिससे हर्षित बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल हर्षित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर घायल के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां से उसे उपचार के बाद गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एंबुलेंस से आगरा ले जा रहे थे कि इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। रक्षाबंधन के त्योहार पर युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मृतक हर्षित अग्रवाल का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें