फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अंतिम संस्कार के लिए पुलिस को करनी पड़ी जद्दोजहद

Fri, 31 Jan 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नगला कंचन के लापता हुए व्यक्ति का शव मिलने के बाद उसका अंतिम संस्कार कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। मृतक के बेटे का आरोप था कि उसके पिता की हत्या की गई है। उसने पिता के साथ गए तीन लोगों को खोजकर लाने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर परिजनों का शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। गौरतलब है कि गांव नगला कंचन निवासी रतन सिंह गांव के ही तीन अन्य लोगों के साथ आगरा में किसी टाल पर काम करने जाते थे। 24 जनवरी को चारों साथ गए थे, लेकिन शाम को नहीं लौटे।
मृतक के बेटे राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने अपने पिता के बारे में इन लोगों से पूछा तो वह गुमराह करते रहे। ठेकेदार से पूछा तो उसने बताया कि बाजार गए हैं, आते होंगे। जब वह थाने पहुंचे तो पता चला कि उनके पिता का शव अज्ञात में मेडिकल कॉलेज में है। इधर, उनके पिता का शव मिलने की खबर मिलते ही तीनों लोग व ठेकेदार ताला लगाकर गायब हो गए हैं। उन्हें अंदेशा है कि इन्हीं लोगों ने उनके पिता की हत्या की है। इस मामले में राहुल ने आगरा के थाना खंदौली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें