हाथरस: बिटिया के गांव में जाने के रास्ते पर लगी बैरिकेडिंग पर सपा व रालोद कार्यकर्ताओं के बीच होत?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिटिया प्रकरण में कई राजनेताओं के आगमन के चलते फिर जिला प्रशासन बेहद सतर्क रहा। जिले की सीमाओं पर सघन चेकिंग होती रही। जिला प्रशासन को पहले से ही यह जानकारी थी कि बिटिया के गांव में फिर कई राजनेता जाएंगे। ऐसे में जिला प्रशासन ने आगरा, अलीगढ़, मथुरा और सिकंदराराऊ की सीमाओं पर काफी फोर्स तैनात कर रखा था।
बिटिया के गांव में केवल पांच लोगों के जाने की अनुमति थी, इसलिए प्रशासन ने पहले ही यह योजना बना ली थी कि बिटिया के गांव में केवल पांच लोग ही जाएंगे और गांव के अंदर इससे ज्यादा भीड़ को नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में गांव को जाने वाले रास्ते पर तो काफी पुलिस व पीएसी तैनात कर ही रखी थी, साथ ही नगला भुस, बिसाना और इससे पहले टोल प्लाजा पर भी काफी फोर्स तैनात कर रखा था। ऐसे में इन नेताओं के साथ आए अन्य कार्यकर्ताओं को वहीं रोक लिया गया।