पंचायत चुनाव के चलते थानों रखी शराब को नष्ट कराते सीओ सिटी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए 5638 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। यह शराब कार्रवाई के दौरान जिले भर के थानों की पुलिस ने बरामद की थी।
न्यायालय से निस्तारित वाद से संबंधित मालों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न थानों पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों से संबंधित दाखिल माल (अवैध शराब) का न्यायालय हाथरस से अनुमति प्राप्त कर शराब को नष्ट कराया गया। संबंधित थाना प्रभारी एवं थानों पर नियुक्त हेड मोहर्रिर द्वारा मालखाने से निकलवाकर उचित स्थान पर नियमानुसार नष्ट कराया गया। जिसके तहत हाथरस में अब तक कुल 5638 लीटर अवैध अंग्रेजी व देशी शराब नष्ट कराया गया।
इस थाने में कराई इतनी शराब नष्ट
थाना सादाबाद - 310 लीटर
थाना हसायन- 837 लीटर
थाना सहपऊ - 600 लीटर
थाना मुरसान - 1157 लीटर
थाना सासनी - 2251 लीटर
थाना सिकंदराराऊ - 483 लीटर