फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मोबाइल लुटेरों को पुलिस ने तमंचे सहित दबोचा

विज्ञापन
बदमाशों के साथ पुलिस - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पुरदिलनगर रेलवे लाइन अंडरपास के समीप से कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों को तमंचा व चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों ने 14 जुलाई को एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस गैंग के सदस्यों ने मंडी गांधीगंज की दुकानों से तीस हजार की रेजगारी चुराई थी। पुलिस ने बदमाशों के साथ लूट में प्रयोग की गई बाइक, लूट का मोबाइल, तमंचा चाकू सहित 1200 रुपये बरामद कर लिया।
कोतवाल प्रवेश राना ने बताया कि पुलिस को सुचना मिली कि तीन बदमाश पुरदिलनगर रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास बाइक पर वारदात की इरादे से खड़े थे। सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम राहुल पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला पथवारी गेट पुरदिलनगर, रामलखन पुत्र मूलचंद्र उर्फ सत्यदेव जोशी पुरदिलनगर, यतेंद्र पुत्र केशवदेव कुशवाहा पुरदिलनगर बताया। पूछताछ में इन्होंने 14 जुलाई को एक युवक से मोबाइल लूटने और मंडी गांधीगंज कस्बे की दुकानों में कूमल लगा कर लगभग तीस हजार रुपये की रेजगारी चुराने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफेद डाईजापाम पाउडर सहित युवक गिरफ्तार
नगर के पंत चौराहा स्थित प्रतीक्षालय से कोतवाली पुलिस ने अमन उर्फ अमजद पुत्र युनूस निवासी नई आबादी आजाद नगर जमालपुर थाना क्वार्सी अलीगढ़ को 150 ग्राम नशीला सफेद पाउडर सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें