सासनी में राजनेताओं को रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
बिटिया के परिजनों से मिलने उसके गांव जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने चौकी हनुमान पर रोकने की कोशिश की। इस दौरान सपाइयों की पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। मामला इतना बढ़ा की धक्कामुक्की व हाथापाई की नौबत भी आ गई।
ग्रीस यादव के नेतृत्व में जा रहे सपाइयों के काफिले को चौकी हनुमान पर पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के काफिले को रोकने के लिए बैरियर लगवा दिए। लेकिन सपाई बैरियर तोड़कर जबरन हाथरस की सीमा में प्रवेश कर गए। इस दौरान पुलिस की सपा कार्यकर्ताओं से जमकर नोकझोंक, हाथापाई एवं धक्कामुक्की हुई। एसडीएम काफिले को देख कर कन्नी काट गए। सपाइयों का काफिला देख कर पुलिस हैरत में पड़ गई। हालांकि पुलिस ने घटनाक्रम से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।