फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व और पुलिस टीम ने चकरोड से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते राजस्व विभाग के अधिकारी। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा और कोतवाल सत्यप्रकाश के नेतृत्व में क्षेत्र के गांव महरारा में चकरोड को कब्जामुक्त करा दिया। टीम ने चकरोड पर बने मकानों को तुड़वा दिया और अन्य कब्जे भी हटवाए। कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मची रही।
गांव में कुछ लोगों ने चकरोड पर कब्जा कर लिया है। इनमें से एक व्यक्ति ने चकरोड पर मकान भी बनवा लिया था। कई बार तहसील और जिला स्तरीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। शिकायत पर जब भी राजस्व टीम इस चकरोड से कब्जा हटवाने पहुंची तो वहां मकान बना देखकर वहां वापस लौट आई। इसके लिए नियमानुसार न्यायालय का आदेश मिलना जरूरी था।
विज्ञापन

इस कारण गांव निवासी नीरज शर्मा एडवोकेट ने उच्च न्यायालय में इस बारे में याचिका दायर की। न्यायालय का आदेश मिलते ही तहसीलदार सादाबाद ज्योत्स्ना सिंह ने चकरोड से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

इस क्रम में बुधवार की देर शाम को नायब तहसीलदार राकेश चंद्रा और कोतवाल सत्यप्रकाश के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चकरोड पर बने मकान को तुड़वाते हुए चकरोड से अन्य कब्जे भी हटवा दिए। राजस्व टीम में आरआई डीसी पौरुष, आरआई देवीशरण शर्मा, लेखपाल बृजेश कौशिक, रत्ननेश कुमार लेखपाल, एसआई रामदास पचौरी, एसआई दिलीप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें