फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद और सावन के आखिरी सोमवार को लेकर पुलिस व प्रशासन बेहद चौकन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद, सावन के आखिरी सोमवार को लेकर सतर्कता
विज्ञापन

एलआईयू को भी किया सतर्क, असामाजिक तत्वों पर रखी जा रही पैनी निगाह
एक ही दिन अलग-अलग समुदाय के त्योहारों ने बढ़ाई पुलिस-प्रशासन की चिंता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एक ही दिन बकरीद और सावन के आखिरी सोमवार को लेकर पुलिस और प्रशासन बेहद चौकन्ना है। एनआईयू को भी सतर्क कर दिया गया है। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी थाना स्तरों पर शांति समिति की बैठकें भी हो चुकी हैं। ईद के त्योहार के मद्देनजर ईदगाह और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
सोमवार को बकरीद और सावन का आखिरी सोमवार है, जिसके चलते शहर से लेकर देहात तक पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है, क्योंकि कुछ जगहों पर ईदगाह और मंदिर पास-पास हैं। ऐसे में दोनों ही समुदायों के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

सभी को बकरीद और सावन के आखिरी सोमवार को विशेष रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। इसे लेकर पुलिस विभाग का खुफिया तंत्र (एलआईयू) भी संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए हैं। शहर के प्रमुख गली-मोहल्लों पर कड़ी निगरानी है।
विज्ञापन

दो समुदायों का त्योहार सोमवार को एक साथ है। इसे लेकर सभी संबंधितों को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि बकरीद और सावन के आखिरी सोमवार पर शांति व्यवस्था बनी रहे। सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाए जाने की सीख शांति समिति की बैठक में दी गई है। पर्याप्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी धार्मिक स्थलों पर सुनिश्चित कर दी गई है।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें