सादाबाद में मस्जिदों पर ताले डलवाते कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह व अन्य पुलिस कर्मी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
लॉकडाउन में शुक्रवार को मस्जिदों में होने वाली जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। गुरूवार को कोतवाली पुलिस के कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह की देखरेख में कई मस्जिदों पर ताले डलवाए गए और सामूहिक रूप से नमाज अदा न करने की सख्त चेतावनी दी गई।
कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने बताया कि गुरूवार को नगर की कई मस्जिदों पर पहुंचकर उनके ताले बंद कराए गए और इमामों को निर्देश दिए गए कि शासन के निर्देशों के अनुरूप मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। लाउड स्पीकर प्रयोग बिल्कुल नहीं होगा। मुस्लिम समाज के सभी लोग कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपने अपने घरों पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा करेंगे।