फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोको आंदोलन को लेकर सतर्क रहीं आरपीएफ, जीआरपी

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गश्ती करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नये कृषि कानून के खिलाफ बृहस्पतिवार को किसानों से रेल रोकने का ऐलान किया था। इसको ध्यान में रखकर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ सतर्क रहीं। ट्रैक पर होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी पेट्रोलिंग की गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कृषि कानून को लेकर किसानों का आंदोलन हर रोज तेजी पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को चार घंटे तक रेल रोकने के ऐलान के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी व आरपीएफ द्वारा सुबह से शाम तक पेट्रोलिंग की गई। स्टेशन पर आने वाले लोगों की चेकिंग की गई। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेनों के गुजरने के दौरान भी रेलवे सुरक्षा बल सतर्क नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें