कार्यक्रम के अध्यक्ष कवि रामेंद्र त्रिपाठी, मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो चंद्रशेखर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी उदय पुंढीर होंगे। इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें सोम ठाकुर, सर्वेश अस्थाना, बलराम श्रीवास्तव, डा.सोनरूपा विशाल, गोविंद राठी, तथा शिवम आजाद काव्यपाठ करेंगे।
हाथरस के सिकंदराराऊ में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित कवि डॉ विष्णु सक्सेना द्वारा स्थापित सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन 23 सितंबर को जीटी रोड स्थित हुमेरा मैरिज होम में आयोजित किया जाएगा। गत वर्ष अपरिहार्य कारण से आयोजन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
पिछले साल आयोजन न होने के कारण दो वर्षों के इस संयुक्त कार्यक्रम में डॉ. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-7 शैलेंद्र मधुर को तथा डॉ.विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-8 अजात शत्रु को प्रदान किया जा रहा है। ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे युवा गीत कारों के खोज के लिए प्रयास-6 की विजेता के रचना उन्याल तथा प्रयास 7 की विजेता रश्मि शर्मा को प्रदान किया जाएगा।
साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु 4 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा जिनमे दो शिक्षक सुभाष शर्मा और नसीम बेगम को कृष्णकांत देव गर्ग सम्मान तथा श्रीमती आशा पुंढीर और श्योराज सिंह यादव को विमला विश्वनाथ सहाय शिक्षक सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सारांश सक्सेना एवं सचिव चित्रांश ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष कवि रामेंद्र त्रिपाठी, मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो चंद्रशेखर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी उदय पुंढीर होंगे। इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें सोम ठाकुर, सर्वेश अस्थाना, बलराम श्रीवास्तव, डा.सोनरूपा विशाल, गोविंद राठी, तथा शिवम आजाद काव्यपाठ करेंगे।