नगर पालिका के टाउन हॉल में महासंवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नगर पालिका टाउन हॉल में महासंवाद मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महासंवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाएं जन भावनाओं के अनुरूप बनाई गई है। उनकी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना संगठन के कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका है। सभी कार्यकर्ताओं की एक जुटता के साथ हम आने वाले 2019 चुनावों में नरेंद्र मोदी को ताज पहनाने का कार्य करेंगे। भाजपा नगराध्यक्ष मोहन पंडित ने कहा है कि महासंवाद कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में जोश भरा है।
कार्यकर्ताओं की मेहनत से नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले है। मौके पर जिला महामंत्री संजय सक्सैना, हरीशंकर राना, रमेश चंद्र आर्य, अखिलेश गुप्ता, नंदिनी देवी, शालिनी पाठक, बबिता वर्मा, विवेक वाष्र्णेय, विपुल सिंघानियां, रामवीर सिंह भैया, मोरमुकुट गुप्ता, सुचेता जॉन, मनीषा गोस्वामी, डॉ. राजीव सिंह, रवि चौधरी, रमेश चंद्र आर्य, आदि मौजूद थे।