फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 हजार किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
28 हजार किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि अटकी
विज्ञापन

किसानों के बैंक खाते, आईएफएससी डिटेल का नहीं हो पा रहा मिलान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले के 28 हजार किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि बैंक खाते एवं आईएफएससी कोर्ट के चक्कर में अटकी हुई है। इसे सही कराए जाने के लिए किसानों के मोबाइल फोन पर मैसेज विभाग द्वारा भेजे जा रहे हैं। 30 नवंबर तक संशोधन कराए जा सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए जिले के एक लाख 78 हजार 87 किसानों का डाटा ऑनलाइन फीड किया जा चुका है, जिनमें से करीब 1 लाख 22 हजार किसानों को किसान निधि का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन बैंक खाते एवं आईएफएससी की कमी के कारण 28 हजार किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि अटकी हुई है। इसे लेकर अब विभाग द्वारा सत्यापन कराकर इन बैंक अकाउंटों को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने बताया कि जिन किसानों को बैंक खाते एवं आईएफएससी की कमी के कारण किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल पा रही है, वह किसान 30 नवंबर तक तहसील या सीएचसी केंद्र पर जाकर अपने खाते की कमी को ठीक करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें