संसदीय क्षेत्र हाथरस में होने वाली सांसद खेल स्पर्धा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 20 और 21 दिसंबर को स्थानीय खेल स्टेडियम में यह प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं छर्रा, इगलास, हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ के विजेता खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
हाल ही में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अब सांसद खेल स्पर्धा में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे और विजेताओं को आगामी स्तर पर प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि तैयारी शुरू कर दी गई है।