जिला खेल स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों को मंडल एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कराई जा रही है। खिलाड़ियों को फुटबॉल कोच वर्षा रानी नियमित रूप से प्रशिक्षण दे रही हैं।
प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को फिटनेस, पासिंग, ड्रिब्लिंग, डिफेंस और मैच तकनीक की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कोच वर्षा रानी ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अनुशासन और नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
स्टेडियम में चल रही प्रैक्टिस में बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेकर आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं। खिलाड़ियों में प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।