फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली

Tue, 18 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
करवा चौथ के लिए हाथों पर मेहंदी लगवातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज दुल्हन की भांति सजी सुहागिनों को अपने चांद का इंतजार होगा। निगाहें आसमां पर टिकी होंगी। दिन छिपते ही हाथ में करवा व चलनी में आस्था और विश्वास का दीपक व शुभ संदेश देती पूजा की थाली लिए सुहागिनें छत पर पहुंचेंगी। वहां चलनी से चांद का दीदार कर जल का      अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। 
विज्ञापन

बुधवार का दिन सुहागिनों के लिए बेहद खास होगा। अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम और समर्पण के भावों की अभिव्यक्ति और दांपत्य सूत्र को सशक्त करने तथा सौभाग्य की रक्षा के लिए सुहागिनें अखंड सौभाग्य पाने के लिए आज पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को सोलह शृंगार कर विवाहिताएं करवा चौथ की कहानी सुनेंगी।

करवा चौथ माता और गणगौर की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा व उनकी सुख समृद्धि की कामना करेंगी। इसके बाद आसमान में चांद नजर आने के बाद सुहागिनें अपने पति के हाथों से पानी ग्रहण करेंगी, उनकी आरती उतारेंगी और आर्शीवाद लेकर व्रत खोलेंगी। 

जिले  में सैकड़ों सुहागिनों के पति सेना में तैनात है। देश की रक्षा की खातिर सीमा पर डटे सेना और सुरक्षा बलों के कई जवानों की पत्नियां इस बार भी मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से बात कर करवाचौथ मनाएंगी। 
भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के हालात के बीच इस बार यह सुहागिनें अपने सुहाग की सलामती को लेकर खासी चिंतित हैं। वह इस बार चौथ माता से यही प्रार्थना करेंगी कि उनके पति सही सलामत ड्यूटी से घर आएं। सीमा पर गोलीबारी के बीच मिल रहीं सैनिकों की शहादत की खबरें इनकी बेचैनी बढ़ा देती हैं। वह ऊपर वाले से यही दुआ कर रही हैं कि हालात सामान्य हो जाएं। उन्हें उम्मीद है    कि चौथ माता उनके ही नहीं, बल्कि देश की सभी सुहागिनों के सुहाग की रक्षा करेंगी।

इसी गांव की बृजबाला के पति बीएसएफ में हैं और राजस्थान बॉर्डर पर तैनात हैं। जब से सीमा पर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है, तब से उनकी चिंता बढ़ गई है। हालांकि वह रोजाना ही पति से बात करके उनकी खैर-खबर लेती रहती हैं। उनका कहना है कि वह मोबाइल फोन पर अपने पति का आशीर्वाद लेंगी और चौथ माता से प्रार्थना करेंगे कि उनके पति जहां भी रहेंगे, सलामत रहें और खुश रहें। जल्द ही ड्यूटी खत्म करके सही सलामत घर लौटकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें