फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः जीटी रोड के किनारे रोपे गए सैकड़ों पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ जीटी रोड पर एनएच 91 निर्माणदायी संस्था बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन ने रविवार को रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली के तत्वावधान में विशाल पर्यावरण गोष्ठी तथा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोष्ठी में वृक्षों की महत्ता के बारे में बताया गया। दिल्ली से आए रोटेरियन, अतिथियों का बुके व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना तथा राष्ट्रगीत के साथ किया गया।
विज्ञापन

संस्था के चेयरमैन रामगोपाल गोयल ने रोटरी क्लब का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वजह से कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर मिला है। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। दिल्ली से आए रोटरी क्लब के सदस्य अनूप मित्तल, श्रुति मित्तल, राजन गोयल ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा दिल्ली में जो पौधरोपण किया जाता है, उनके संरक्षण के लिए एजेंसी को जिम्मा सौंपा जाता है। सभी रोटेरियन तथा अतिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अतिथि प्रधान सत्यप्रकाश यादव, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौहान का सम्मान किया गया। इसके बाद जीटी रोड के किनारे सैकड़ों पौधे रोपे गए। इस मौके पर शेखर मेहता, विवेक जैन, नम्रता सूरी, प्रशांत सिंघल, प्रेम सिंघानिया, अमित सूरी, भूपेश नरूला, अमित कुमार सारस्वत, योगेश यादव, संजय सोढ़ी, रविदास यादव, एम वैंकट, राकेश कुमार, कैप्टन संदीप सिंह, किरन, ज्योति सूरी आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें