फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः रजवाह में पानी छोड़ने को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गोपालपुर रजवाह में पानी छोड़ने को लेकर किसानों ने रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि 25 साल से रजवाह में पानी नहीं छोड़ा गया है। किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। सिंचाई विभाग एवं सिंचाई मंत्री तक शिकायत भेजी गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि 1994 में गंग नहर खंड अलीगढ़ द्वारा रजवाह की खुदाई कराई गई थी। किसानों को आस थी कि फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा, लेकिन 25 वर्ष से भी अधिक समय बीतने के बाद प्रशासन एवं किसी जन प्रतिनिधि की नींद नहीं खुली है। रजवाह में पानी नहीं छोड़ा गया। किसानों ने कहा कि क्षेत्र के गांव खेडा फिरोजपुर, विर्रा, केहरिया नगला एवं आसपास के गांव के किसान फसल की सिंचाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पानी का जल स्तर नीचे गिर गया है। लेकिन किसानों की समस्या कोई सुनने वाला नहीं है। परेशान किसानों ने न्याय चक्र फाउंडेशन के बेनर तले मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें