फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दुष्कर्म का आरोपी अलीगढ़ से गिरफ्तार, किशोरी भी बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 20 Mar 2023 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किशोरी को एक दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। रविवार को किशोरी के परिजनों ने उसे बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। 
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने अलीगढ़ से हिरासत में ले लिया। किशोरी को बरामद कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


 18 मार्च को सिकंदराराऊ कस्बा के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को एक दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। रविवार को किशोरी के परिजनों ने उसे बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। 

एसआई अब्दुल हाशिम ने सूचना पर दबिश देकर मोहल्ला नोखेल निवासी असलम को किशोरी समेत अलीगढ़ के बरछी बहादुर दरगाह गेट से हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें