हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के आरोपियों की धमकियों से परेशान होकर पीड़ित युवती के परिजनों ने घरों पर मकान बिकाऊ है और गांव छोड़ने के पोस्टर चस्प कर दिए हैं। परिवार का आरोप है कि दुष्कर्म की घटना में पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न हीं आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जिससे उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धीरज गौतम ने बताया कि उन्हें पीडि़त युवती के परिजनों द्वारा पोस्टर चस्पा किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वह गांव पहुंचकर मामले की जानकारी करेंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे। उन्होंने बताया कि घटना का आरोपी गांव में अपने घर पर ही मौजूद नहीं है।
गौरतलब है कि सात अगस्त को युवती ने एक व्यक्ति पर उस समय दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, जब वह लकड़ी बीनने गई थी। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी और उसके सहयोगियों द्वारा समझौते के लिए दवाब बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। ऐसे में उनके पास गांव छोड़ने के अलावा और कोई चारा नहीं है।