फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूनीफार्म में सर्वाधिक उपस्थित दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों का फोटो कक्षा के बाहर लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर स्कूलों में नवाचार बढ़ाने के लिए कहा है। अब परिषदीय विद्यालयों में यूनीफार्म में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों का फोटो कक्षा के बाहर फ्लैक्स पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के यूनीफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा, स्कूल बैग के लिए धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जा रही है। अभिभावकों को प्रेरित कर यह सामग्री क्रय कराएं। विद्यालयों में पूर्ण यूनीफार्म में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र/छात्रा का फोटो फ्लैक्स पर प्रिंट कराकर कक्षा के बाहर लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें