फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाइकों की भिड़ंत में फार्मासिस्ट की मौत, दो घायल

Tue, 15 Aug 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बाइक पर सहपऊ सीएचसी पर तैनात फार्मसिस्ट 55 वर्षीय कैलाशचंद्र शुक्ला पुत्र वीरेंद्र शुक्ला अपने गांव ऊजरई थाना खंदौली आगरा से सीएचसी पर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ने परसौरा रजबहे के पुल को पार किया, उसी समय सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक फार्मसिस्ट कैलाशचंद्र शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो बाइकों की भिड़त में तीन युवक घायल हो गए। इनमें से एक की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सीएचसी सहपऊ में फार्मसिस्ट के रूप में कार्यरत थे।

विज्ञापन


सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास परसौरा रजबहे के पुल के नजदीक सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर बैठे तीन सवार घायल होकर वहीं गिर गए। इनमें से एक बाइक पर सहपऊ सीएचसी पर तैनात फार्मसिस्ट 55 वर्षीय कैलाशचंद्र शुक्ला पुत्र वीरेंद्र शुक्ला अपने गांव ऊजरई थाना खंदौली आगरा से सीएचसी पर आ रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक ने परसौरा रजबहे के पुल को पार किया, उसी समय सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक पर गांव नगला सेवा निवासी प्रिंस पुत्र योगेंद्र सिंह एवं उसका ममेरा भाई पवन पुत्र नगेंद्र सवार थे। यह बाइक सादाबाद की तरफ आ रही थी। दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग घायल होकर वहीं गिर गए।
विज्ञापन


उसी समय सहपऊ सीएचसी पर तैनात दंत चिकित्सक डाॅ.पूजा कपूर भी ड्यूटी के लिए कार से आ रही थीं। जब उन्होंने तीनों को वहां घायल अवस्था में देखा तो उनको लेकर सीएचसी सादाबाद पहुंचीं। कैलाश शुक्ला को गंभीर हालत में आगरा के अस्पताल ले गईं। वहां इलाज के दौरान कैलाश की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर सीएचसी के स्टाफ और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इधर, दूसरी बाइक पर सवार घायल प्रिंस को भी परिजन सीएचसी सादाबाद से आगरा ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि पवन की हालत ठीक है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें