फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर दीं प्रस्तुतियां

Sun, 08 Feb 2026 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में शुक्रवार देर शाम तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूसा में हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी और असमिया गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदस्य विद्यालय प्रबंधन समिति चतुर सिंह थे। इस दौरान वर्ष भर में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पदक प्रदान किए गए। प्राथमिक विभाग में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर क्रमश: अशोक, शिवाजी और टैगोर सदन रहे, जबकि माध्यमिक विभाग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: टैगोर, शिवाजी और अशोक सदन रहे।
कक्षा आठवीं की वैष्णवी ने तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। एनसीईआरटी द्वारा प्रेरणा के तहत अरिंजय सिंह ने फैलोशिप प्राप्त की। सत्र 2024-25 में कक्षा दसवीं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मोहित वशिष्ठ और उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय तबला वादन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले माधव शर्मा की चर्चा की गई।
विज्ञापन

कक्षा चौथी और पांचवीं के छात्रों की मथुरा में हुई स्पोर्ट्स मीट में विद्यालय के लगभग 25 छात्रों द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त किए जाने की जानकारी दी गई। उन अध्यापकों को भी पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने रचनात्मक अधिगम गतिविधि में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसमें मुख्य अध्यापक जितेंद्र कुमार शर्मा, सुरभि मित्तल, तस्कीन बानो, कुमारी चंचल वर्मा, भारती मित्तल को सम्मानित किया गया।
उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने पूरे समर्पण के साथ इन गतिविधियों में अपना योगदान दिया। इन विद्यार्थियों में खुशी शर्मा, प्रियांश, दिव्यांश, दिव्य, इशिका, भूमि, भव्य आदि शामिल रहे। धन्यवाद मुख्य शिक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें