अकीला अपने पिता अब्दुल मन्नान के साथ बाइक से आगरा स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थी। हाथरस रोड पर पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
सादाबाद के हाथरस रोड पर 7 फरवरी सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पिता को भी हल्की चोटें आई हैं। छात्रा आगरा में सी टेट की परीक्षा देने जा रही थी।
विज्ञापन
गांव बहरदोई निवासी अकीला अपने पिता अब्दुल मन्नान के साथ बाइक से आगरा स्थित परीक्षा केंद्र जा रही थी। हाथरस रोड पर पहुंचने पर पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े। अकीला को सिर और पैर में चोटें आईं। दोनों का उपचार सीएचसी सादाबाद पर किया गया। हादसे के बाद अकीला परीक्षा देने नहीं जा सकी।