गांव नगला दयाल में सोमवार तड़के घात लगाए बैठे हमलावरों ने एक युवक को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर अपने तयेरे भाई की हत्या करने आया थे लेकिन अंधेरे में पहचान नहीं कर पाने पर निर्दोष पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने एक हमलावर को दबोच लिया, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
घटनाक्रम के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गांव नगला दयाल निवासी अनिल कुमार का बेटा राकेश और उसकेे सौतेले भाई के बच्चे राहुल और उसकी बहन दिल्ली के रामनगर शारदा में दादी के साथ रहता था। राकेश कुछ समय से अपने पैतृक गांव नगला दयाल आकर रहने लगा है। दोनों भाइयों के परिवारों में पैतृक ज्वेलरी को लेकर विवाद भी चल रहा है।
इसे लेकर दोनों में तनातनी चलती रहती है, इसी को लेकर राकेश ने कुछ आपत्तिजनक फोटो राहुल को भेज दिए, जिससे गुस्साए राहुल ने तयेरे भाई राकेश की हत्या का मन बना लिया। दिल्ली से राहुल पहले अपनी ननिहाल गांव जैथोली पहुंचा।
यहां से अपने मामा के साथ मोपेड से नगला दयाल पहुंचा और सुबह अंधेरे में शौच के लिए निकले गांव संजय को अपना भाई राकेश समझते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया, चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे लोगों ने राहुल को मौके से दबोच लिया, जबकि उसका मामा भाग गया। घायल युवक संजय को उपचार के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित के भाई अमर सिंह ने राहुल के साथ ही उसके रिश्तेदार गांव जैथोली निवासी शनि, चंदन व बंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
राहुल सोमवार सुबह राकेश की हत्या करने नगला दयाल आया था। संजय को राकेश समझकर चाकू से हमला करते हुए कई वार करके उसको गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल को उपचार हेतु जेएनएमसी भेज दिया गया है। आरोपी राहुल व इसके मामा सनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महेश कुमार सीओ इगलास