फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर भड़के लोग, चामड़ गेट पर प्रदर्शन

Wed, 20 Apr 2016 12:13 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। चामड़ गेट व बीएच ऑयल मिल रोड पर काफी समय से नालों की सफाई नहीं होने और गंदगी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इन लोगों ने गंदगी और बदबू की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि छह माह से भी अधिक समय हो गया, लेकिन नालों की एक बार भी सफाई नहीं हुई है। गंदा पानी आए-दिन सड़क पर आ जाता है। भीषण बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में क्षेत्र में बीमारी फैल सकती है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। यदि नालों की शीघ्र ही सफाई नहीं हुई तो नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
प्रदर्शन करने वालों में भीमसेन, अगम प्रकाश, राकेश, सौरभ, दिनेश, राजीव, हाकिम सिंह, संजय, राजकुमार, भूदेवी, विनीता, विमला, ऊषा, दीपक, द्रोपा सहित अन्य लोग शामिल थे। 
विज्ञापन


नाले की सिल्ट नहीं निकालने और गंदगी के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि स्थानीय लोग शिकायत करते हैं तो नालों की सफाई करा दी जाएगी। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन

वासुदेव माहौर, चेयरमैन प्रतिनिधि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें