फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जनता ही योगी का परिवार

Sat, 15 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले मथुरा रोड स्थित राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल मेहता, प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, सांसद राजेश दिवाकर, जिला प्रभारी हेेमेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार मंचासीन थे।
विज्ञापन


 सम्मेलन संयोजक भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा के नेतृत्व में सभी मंचासीन अतिथियों का प्रवक्ता प्रदीप शर्मा, अनिल कुशवाहा, अनुराग अग्निहोत्री, अमन जैन, राजू शर्मा डिस वालों, सौरभ वार्ष्णेय, सुनील गौतम द्वारा विशाल माला पहनाकर, पगड़ी बांधकर और गदा भेंटकर जोशीला स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोई परिवार नहीं है, वह सन्यासी हैं। प्रदेश की जनता ही उनका परिवार है, जिसकी वह सेवा कर रहे हैं। युवा देश के भविष्य होते हैं। युवाओं को भी राजनीति में आगे आकर देश का कल्याण करना होगा। उन्होंने कहा कि हाथरस के गुलाब से कन्नौज में इत्र का कारोबार होता है।

सीन किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद इसका जीता जागता उदाहरण है। भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पचौरी ने कहा कि योगी अपनी तपस्या से उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सम्मेलन को प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, सांसद राजेश दिवाकर, जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, संजय सक्सेना, लहरा मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा, कृमल वाष्र्णेय, चंद्रभान, सुरेश चौधरी, विशाल गुप्ता ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता उमाशंकर शर्मा लॉर्ड ने की और संचालन विपुल सिंघानिया ने किया। सम्मेलन में अनुज चौधरी, विपिन लवानिया, सौरभ वार्ष्णेय, विशाल शर्मा, अनिल कुशवाहा,अखिलेश गुप्ता, सावित्री सक्सेना, गौरव आर्य, हरीशंकर राना भूरा पहलवान, सुनीत आर्य, सचिन गौड़, विशाल गुप्ता, तरुण शर्मा, धर्मवीर चौधरी, सुमित शर, गोपाल चाहर सहित काफी युवा शामिल थे। सम्मेलन संयोजक संजय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें