फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में लड़की के विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की के विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग, जमकर मारपीट
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान क्षेत्र के एक गांव का मामला
एक युवक दूसरे गांव की युवती को ले गया है अपने साथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा मुरसान क्षेत्र के एक गांव की युवती को दूसरे गांव का युवक अपने साथ ले गया है। इसी को लेकर दोनों गांवों के लोग आपस में भिड़ गए। उसके बाद जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मारपीट करने वालों को पकड़ लिया।
मुरसान से सटे इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को उसी के गांव के पड़ोस का युवक अपने साथ ले गया है। इसका शक लड़की के परिजनों को पड़ोस के गांव के युवक पर है। शनिवार को दोनों पक्ष मुरसान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लड़की को साथ ले जाने की बात को सुलझाने का प्रयास किया जाने लगा। जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और फिर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मौके पर आई पुलिस को देखकर मारपीट करने वाले भागने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें