फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेशन को पहुंचने वाले लोग लौट रहे बैरंग

विज्ञापन
इंटरनेट क​ने​क्टिविटी नहीं आने के कारण हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
रिजर्वेशन के लिए पहुंचने वाले लौट रहे बैरंग
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर तीन दिन से नहीं आ रही इंटरनेट कनेक्टिविटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रेलवे भले ही ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के साथ तमाम सुविधाएं यात्रियों को दे रही है, लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी इसमें बाधा खड़ी कर रही है। हाथरस सिटी स्टेशन पर तीन दिन से इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं आने के कारण यात्री बिना रिजर्वेशन के लौट रहे हैं। यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है तो वहीं रेलवे का आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे द्वारा ऑनलाइन टिकट से लेकर ट्रेन लोकेशन आदि के लिए कई एप यात्रियों को राहत देने के लिए है। स्टेशनों को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं आना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से रिजर्वेशन के लिए लाइन में लगने वाले लोग कनेक्टिविटी का इंतजार कर लौट रहे हैं। लोगों के रिजर्वेशन नहीं हो पा रहे हैं। इसे लेकर वह खासे परेशान हैं। रिजर्वेशन के लिए हाथरस जंक्शन और अन्य रेलवे स्टेशनों की ओर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें